Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का संयुक्त वन अग्नि मॉक अभ्यास...

राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का संयुक्त वन अग्नि मॉक अभ्यास , मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा….

देहरादून : उत्तराखंड में वन अग्नि के प्रभावी नियंत्रण के लिए आज राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

इस मॉक अभ्यास में राज्य के 6 जिलों, जिनमें देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा और पौड़ी शामिल हैं, के 16 स्थानों पर वन अग्नि नियंत्रण की स्थिति का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य जंगलों में आग लगने की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया और राहत कार्यों की तत्परता का मूल्यांकन करना था।

सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का संचालन राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र (EOC) से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मॉक अभ्यास के दौरान राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया और सभी 16 स्थानों पर हो रहे मॉक अभ्यास की जानकारी ली।

इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस अभ्यास के महत्व को समझते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular