मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की कैबिनेट बैठक की शुरुआत , भू-कानून पर लिया जा सकता है निर्णय….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में कैबिनेट बैठक की शुरुआत की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले हो रही यह मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी, साथ ही योग नीति, महिला नीति और अन्य महत्वपूर्ण नियमावलियों पर भी मुहर लग सकती है।

बैठक में संशोधित भू-कानून पर भी निर्णय लिया जा सकता है, जबकि शिक्षा विभाग में बीआरपी-सीआरपी और चतुर्थ श्रेणी के 4100 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो रही है।Uttarakhand Secretariat Association protest against IAS lobby | उत्तराखंड सचिवालय संघ ने आईएएस अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, ये है झगड़े की वजह | Hindi News, Uttar Pradesh

इसके अलावा, उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025, परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी पॉलिसी और चीनी मिलों के 123 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने का रास्ता साफ करने संबंधित प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधी प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here