Homeराज्यउत्तराखण्डचिकित्सक डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या में शामिल तीन आरोपियों का पुलिस...

चिकित्सक डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या में शामिल तीन आरोपियों का पुलिस से हुआ आमना-सामना , दो आरोपी घायल…

हरिद्वार : जनपद के जिला अस्पताल में संविदा चिकित्सक डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या में शामिल तीन आरोपियों का पुलिस से बीते देर रात बहादराबाद क्षेत्र में आमना-सामना हो गया। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डॉ. गोपाल गुप्ता का शव बीते दिनों बहादराबाद क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी स्थित एक खेत से बरामद हुआ था। उनकी पहचान लक्सर, हरिद्वार निवासी डॉ. गोपाल गुप्ता के रूप में हुई थी। वे पिछले एक साल से जिला अस्पताल में संविदा चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे और 30 जनवरी को उनकी संविदा का अंतिम दिन था। पुलिस ने इस हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज और डॉक्टर के मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच की थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को डॉ. गोपाल गुप्ता के पीछे-पीछे जाते हुए देखा गया था। बाद में इन दोनों संदिग्धों की पहचान की गई और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बहादराबाद क्षेत्र में हैं। इस पर पुलिस ने बाइक पर सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों—मुदस्सिर और समीर—के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के बाद पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस कप्तान ने इस बड़ी सफलता पर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ और उनकी टीम को शाबाशी दी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular