Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में एक और हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट...

देहरादून में एक और हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार घायल….

 देहरादून : देहरादून के कैंट क्षेत्र में एक बार फिर से तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। कैंट की ओर से आ रही एक कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में आकर एक बुलेट सवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार का बीच का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और बुलेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार चालक और उनके साथ यात्रा कर रहे तीन युवतियां घायल हो गईं। साथ ही बुलेट सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि इस हादसे की घटना 11 फरवरी की शाम की है। कार में सवार नीरज बोरा, परी निवासी विजय पार्क, अन्यया और लतिका कैंट की ओर आ रहे थे। कोतवाली कैंट से कुछ दूरी पर चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराई और दूसरी दिशा में पेड़ से जा टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहा बुलेट चालक हरीश चमोली भी कार से टकरा गया।

हादसे में कार के टायर भी फट गए और बुलेट का तो पूरी तरह से मलबा बन गया। कार में सवार चारों युवक-युवतियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, कार की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद यह दूसरी दिशा में जाकर पेड़ से टकराई।

चालक के बयान के अनुसार, ब्रेक लगाने के बजाय उसका पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया था, जिससे कार अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली। पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया है, और फिलहाल सभी घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।

इस हादसे ने 11 नवंबर 2024 को ओएनजीसी चौक पर हुए दिल दहला देने वाले इनोवा कार हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें छह युवक-युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब फिर से उसी तरह का भीषण हादसा कैंट क्षेत्र में हुआ है, जिसमें कार सवार तीन युवतियां और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular