Homeराज्यउत्तराखण्डडीजीपी दीपम सेठ ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार...

डीजीपी दीपम सेठ ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट , कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा….

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन में उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान राज्यपाल ने डीजीपी से प्रदेश की कानून व्यवस्था, सुरक्षा स्थिति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डीजीपी से प्रदेश में अपराधों की स्थिति, पुलिस प्रशासन की तैयारियों, और आगामी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की ।

इस बैठक के दौरान राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी और राज्यपाल के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। दोनों ने प्रदेश के विकास और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग के कार्यों में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular