Homeराज्यउत्तराखण्डविकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा को बड़ा झटका , कांग्रेस...

विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा को बड़ा झटका , कांग्रेस के धीरज नौटियाल ने दर्ज की जीत…..

विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज नौटियाल ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है।

मतगणना के बाद धीरज नौटियाल ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया और अपनी जीत की घोषणा की। जैसे ही परिणाम सामने आए, कांग्रेसियों में भारी उत्साह का माहौल था। समर्थक मतगणना स्थल के बाहर जमकर नाचते-गाते हुए जीत का जश्न मना रहे थे।

कांग्रेस की इस जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा गया। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत विकासनगर की जनता की है और पार्टी के लिए यह एक बड़ी जीत है।

भाजपा के लिए यह परिणाम एक तगड़ा झटका साबित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments