Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद की पहली राउंड की मतगणना...

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद की पहली राउंड की मतगणना पूरी, गजराज बिष्ट ने बनाई बड़ी बढ़त…..

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए हुई मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के गजराज बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी के मुकाबले बढ़त बना ली है।

पहली राउंड की मतगणना के अनुसार, गजराज बिष्ट को 13,962 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 12,795 वोट मिले। इस प्रकार, गजराज बिष्ट 1,167 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह परिणाम हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं, और अब सभी की निगाहें अगले राउंड के नतीजों पर टिकी हैं। भाजपा के गजराज बिष्ट की बढ़त के साथ उनकी जीत की उम्मीदें और भी मजबूत हो गई हैं, लेकिन कांग्रेस के ललित जोशी भी अपना मुकाबला बनाए हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular