Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल : 7 नगर निकायों में काउंटिंग जारी , श्रीनगर नगर...

पौड़ी गढ़वाल : 7 नगर निकायों में काउंटिंग जारी , श्रीनगर नगर निगम में निर्दलीय आरती भंडारी आगे…..

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल जिले के 7 नगर निकायों में आज शनिवार को मतगणना जारी है। श्रीनगर नगर निगम में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय और कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत पीछे हैं।

श्रीनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह ने चुनाव जीत लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जिले के सभी सात नगर निकायों की मतगणना विभिन्न स्थानों पर हो रही है, जिनमें श्रीनगर, कोटद्वार, पौड़ी, दुगड्डा, सतपुली, थलीसैंण और जौंक शामिल हैं।

मतगणना सुबह 8 बजे से पूरी सुरक्षा के साथ शुरू हुई, और कुल 56 मतगणना टेबलों पर 412 कार्मिक तैनात हैं। इनमें 76 सुपरवाइजर और 228 सहायक मतगणना कर्मी शामिल हैं, जबकि 27 सुपरवाइजर और 81 सहायक रिजर्व में रखे गए हैं। मतगणना के दौरान पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

पौड़ी गढ़वाल जिले में 8 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 27 और सभासद/सदस्य पद के लिए 396 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular