Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क सुरक्षा माह का जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने किया शुभारंभ, यातायात नियमों...

सड़क सुरक्षा माह का जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने किया शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति लोगों किया जाएगा जागरूक…

चमोली – परिवहन विभाग के तत्वाधान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत करते हुए जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाई, जो विकासखंडों के लिए रवाना हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह वैन जिले के सभी विकासखंडों में जाकर लोगों को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। वैन में नेत्र विशेषज्ञों के साथ आंखों की जांच के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे वाहन चालकों और आम जन की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया जाएगा। यह पहल चमोली जनपद के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार होगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने कहा कि यह जागरूकता वैन जिले के सभी विकासखंडों और दूर-दराज के क्षेत्रों में जाएगी। वैन के माध्यम से लोगों को ओवरलोडिंग, हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने आदि सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वाहन चालकों की आंखों की निःशुल्क जांच भी की जाएगी।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। इसके अलावा, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड समेरिटन को पुरस्कार देने की भी योजना है।

जिलाधिकारी और परिवहन अधिकारियों ने जनपदवासियों से इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

#SadarakSuraksha #TrafficAwareness #RoadSafetyMonth #ChardhamSafety #ChaloSafeRaho #ChamoliRoadSafety #GoodSamaritan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular