Homeराज्यउत्तराखण्डयमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा के पास सड़क पर पलटा डंपर, चालक ने...

यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा के पास सड़क पर पलटा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान…

उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा डंपर दोबाटा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के समय डंपर चालक बाल-बाल बच गया। जैसे ही डंपर पलटा, चालक ने तत्परता से कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे के बाद यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। हालांकि, कुछ देर बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटा लिया गया और फिर यातायात सामान्य हुआ।

#YamunotriHighway #RoadAccident #DumpTruck #TrafficDisruption #DriverRescue #SafetyFirst #HimalayanHighways

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular