Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून एयरपोर्ट से आज से जनवरी से प्रयागराज के लिए एलायंस एयर...

देहरादून एयरपोर्ट से आज से जनवरी से प्रयागराज के लिए एलायंस एयर की उड़ान शुरू…

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट से एलायंस एयर 12 जनवरी से प्रयागराज के लिए अपनी फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान दिल्ली से शाम चार बजे देहरादून पहुंचेगा और श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद विमान प्रयागराज से दिल्ली वापस लौटेगा।

यह उड़ान केवल रविवार को संचालित होगी, जिससे श्रद्धालुओं को महाकुंभ और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए प्रयागराज की यात्रा में आसानी होगी। देहरादून से प्रयागराज का एकतरफा किराया लगभग 8,500 से 10,500 रुपये तक होगा, जो बुकिंग के आधार पर बदल सकता है।

देहरादून एयरपोर्ट पर शाम के समय खराब मौसम की संभावना को देखते हुए एलायंस एयर फ्लाइट का समय बदल सकता है, क्योंकि एयरपोर्ट शाम नौ बजे के बाद बंद हो जाता है। इसके अलावा, कोहरे और अन्य मौसम परिस्थितियों के कारण उड़ानों को दिक्कतों का सामना हो सकता है।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एलायंस एयर की इस नई उड़ान सेवा से देहरादून को एक और प्रमुख शहर से हवाई कनेक्टिविटी मिल रही है, जिससे यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे।

 

 

 

 

 

 

#DehradunAirport, #AllianceAirFlight, #PrayagrajConnectivity, #FlightService, #MahakumbhTravel

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular