Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी सुवाखोली पेट्रोल पंप हुई मारपीट के 4 और अभियुक्तों को पुलिस...

मसूरी सुवाखोली पेट्रोल पंप हुई मारपीट के 4 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

मसूरी: सुवाखोली स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों से मारपीट करने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 4 को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। घटना में कुल 18 युवक शामिल थे, जो सीसीटीवी कैमरों में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बुरी तरह मारते हुए देखे गए थे।

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि 29 दिसंबर को पेट्रोल पंप स्वामी कुणाल सेठी ने कोतवाली मसूरी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ युवकों ने शराब पीने से मना करने पर उनके पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए थे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 2 अभियुक्तों, अर्पण थापा और अश्विनी थापा को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने चार अन्य अभियुक्तों – आयुष रावत, अभिषेक दोंदियल, अनुभव थापा और विपुल धले – को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनका कहना है कि जल्द ही बाकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular