Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सचिवों को मिली नई जिम्मेदारियां...

उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सचिवों को मिली नई जिम्मेदारियां…

देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने छह आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किए हैं। इसके तहत हाल ही में पदोन्नत चार सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

1. आईएएस लालरिन लियना फैनई से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व हटा लिया गया है।
2. आईएएस हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति व महानिदेशक संस्कृति का दायित्व हटा लिया गया है।
3. आईएएस सी रविशंकर को अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से हटाकर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
4. आईएएस युगल किशोर पंत को अपर सचिव पंचायती राज से हटाकर सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति का दायित्व सौंपा गया है।
5. आईएएस रणवीर सिंह चौहान के पास से अपर सचिव गन्ना, चीनी का दायित्व हटाकर सचिव गन्ना, चीनी का कार्यभार सौंपा गया है।
6. आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल को अपर सचिव लोक निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण से हटाकर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार सौंपा गया है।

#UttarakhandGovernment #IASOfficers #GovernmentAppointments #LeadershipChange #AdministrativeReshuffle #UttarakhandNews #NewAssignments

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular