Homeराज्यउत्तराखण्डशाहपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी शराब का गोरखधंधा पकड़ा।

शाहपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी शराब का गोरखधंधा पकड़ा।

हरिद्वार – देहरादून से आबकारी विभाग की एक टीम ने पथरी क्षेत्र के शाहपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर छापा मारते हुए मिलावटी शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पड़ताल में सामने आया कि देसी शराब के टैट्रा पैक से शराब निकालकर उसमें पानी व अन्य लिक्विड मिलाया जा रहा था।

ठेके से मिलावटी शराब के पव्वे, टैट्रा पैक से शराब निकालने में इस्तेमाल की जाने वाली सीरिंज आदि सामान बरामद हुआ है। कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। ठेका संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पथरी क्षेत्र के शाहपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर मिलावटी शराब बिकने की सूचना पर आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा के नेृतत्व में एक टीम ने हरिद्वार आकर छापा मारकर पथरी क्षेत्र के शाहपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर छापा मारते हुए मिलावटी शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है।

#DhanchaFoda #IllegalLiquor #AbkariVibhag #DehradunNews #PahariShahpur #IllegalLiquorTrade #Dehradun #Uttarakhand #Crackdown #Excisedept

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular