Homeबड़ी खबरमुंबई तट पर बड़ा हादसा: नौसेना पोत और पर्यटक नौका की टक्कर,...

मुंबई तट पर बड़ा हादसा: नौसेना पोत और पर्यटक नौका की टक्कर, 13 लोगों की मौत, 101 लोगों का सफल रेस्क्यू।

मुंबई – महाराष्ट्र के मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नौसेना के पोत ने एक पर्यटक नौका से टकरा जाने के कारण 13 लोगों की जान ले ली, जबकि 101 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना शाम करीब चार बजे उस समय हुई जब नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप पर पर्यटकों को ले जा रही थी।

तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने बचाव अभियान चलाया
नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने घटनास्थल पर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस अभियान में नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाएं शामिल थीं। अब तक 101 लोगों को बचा लिया गया है।

मृतकों में नौसेना कर्मचारी भी शामिल
इस हादसे में नौसेना का एक कर्मचारी और एक ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के दो लोग शामिल हैं। मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायल दो नौसेना कर्मियों को नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री का मुआवजे का एलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
कोलाबा पुलिस थाने में नौसेना नौका के चालक और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

गेटवे ऑफ इंडिया पर पर्यटकों का प्रवेश बंद
हादसे के बाद, पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया पर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी और नौका सेवाओं को निलंबित कर दिया। हालांकि, मुंबई-अलीबाग नाव सेवाओं का संचालन शाम तक जारी रहा।

#MumbaiAccident #NavyCollision #GatewayOfIndia #RescueOperation #MaharashtraTragedy #MumbaiNews #NavalShipAccident #MaharashtraCM #TourismImpact #IndiaNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments