Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में शराब नीति के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी...

देहरादून में शराब नीति के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला को किया अटैच….

देहरादून – देहरादून जिले के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) कैलाश बिंजोला को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें आबकारी मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। यह कदम राजधानी में शराब की अवैध बिक्री, रेटिंग और बार-पब के तय समय से अधिक देर तक चलने की बढ़ती घटनाओं को लेकर उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, देहरादून में पिछले कुछ समय से शराब की दुकानों और बार-पब में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। निर्धारित समय सीमा के बाद भी कई बार और पब खुले रहते थे, जिससे दुर्घटनाओं और कानून-व्यवस्था की समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। इस बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार ने इस निर्णय को लिया।

यह ध्यान देने योग्य है कि कैलाश बिंजोला को देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी के रूप में पदभार संभाले महज छह महीने हुए थे। उनके कार्यकाल के दौरान यह घटनाएं बढ़ने के कारण सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

हालांकि, फिलहाल देहरादून जिले में नए जिला आबकारी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा जल्द ही नए अधिकारी की नियुक्ति की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular