Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के साथ की बैठक,...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के साथ की बैठक, उत्तराखंड में एआई के विस्तार पर चर्चा…

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजभवन में एआई और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र के विशेषज्ञों, गोपीकृष्ण रेड्डी और एमवीएन साईं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक्नोलॉजी के उपयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान करना और इसके विस्तार के अवसरों पर विचार करना था। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया भी उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान, राज्यपाल ने एआई और तकनीकी प्रगति के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सेवाएं और अवसर प्रदान करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए कि किस प्रकार एआई को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, शिक्षा और पर्यटन में प्रभावी तरीके से शामिल किया जा सकता है।

राज्यपाल ने इस दौरान कहा, “एआई और टेक्नोलॉजी उत्तराखंड की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है। यह राज्य को एआई और टेक्नोलॉजी का हब बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।” उन्होंने यह भी कहा कि एआई का महत्व वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहा है, और यह वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता प्राप्त कर रहा है।

राज्यपाल ने विशेष रूप से उत्तराखंड के युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने और अपने स्टार्टअप्स स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “युवाओं को एआई और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments