Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि तय, भारतीय ओलंपिक संघ ने...

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि तय, भारतीय ओलंपिक संघ ने की घोषणा।

देहरादून – उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक किया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इस तारीख की आधिकारिक घोषणा की है। साथ ही, खेलों के सफल आयोजन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने पांच प्रमुख समितियों का गठन किया है।

पुष्कर सिंह धामी ने पिछले महीने दिल्ली में पीटी ऊषा से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की तिथि जल्द घोषित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद अब यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। इन खेलों के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल और तकनीकी मामलों पर निर्णय लेने के लिए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (GTCC) का गठन किया गया है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित पांच समितियां
सुनैना की अध्यक्षता में गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी
मधुकांत पाठक की अध्यक्षता में एनएसएफ, एसओए कार्डिनेशन कमेटी
विथल शिरगोंकार की अध्यक्षता में प्रोटोकाल कमेटी
सुमन कौशिक की अध्यक्षता में सेफगार्डिंग कमेटी
आईएएस आरके सुधांशु की अध्यक्षता में प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कम्पटीशन कमेटी

इन समितियों का गठन राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को प्रभावी और सफल बनाने के लिए किया गया है।

राज्य स्थापना दिवस पर खेलों का आयोजन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में 8 और 9 नवंबर को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान के अनुसार, 8 नवंबर को सुबह 10 बजे से अंडर-17 बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद, 9 नवंबर को अंडर-16 बालक और बालिका आयु वर्ग में 3 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा, साथ ही ओपन पुरुष और महिला क्रॉस कंट्री दौड़ भी आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा, अंडर-17 बालक वर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता भी होगी। प्रतिभागियों को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, हाईस्कूल अंक तालिका और आयु प्रमाण पत्र की प्रमाणित छाया प्रति जिला क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी।

#38thNationalGames #Uttarakhand #IndianOlympicAssociation #Announcement #PTUsha #SportsEvents #Committee #NationalGames #UttarakhandStateFoundationDay

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular