Homeअध्यात्मयमुनोत्री धाम में विशेष पूजा के बाद कपाट हुए बंद, अगले छह...

यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा के बाद कपाट हुए बंद, अगले छह महीनों तक खरसाली गांव में होंगे मां यमुना के दर्शन।

उत्तरकाशी – चारधाम के प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद आज दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में कर सकेंगे।

सुबह आठ बजे मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर महाराज भी अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय देव डोलियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद हुए। ग्रामीणों ने मां यमुना की डोली का फूल मालाओं, धूप, दीप नैवेद्य के साथ भव्य स्वागत किया।

Yamunotri news, Chardham pilgrimage, winter closure, devotees, Kharsali village, Shani Dev, religious rituals

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular