Homeराज्यउत्तराखण्डदीपावाली की तैयारियों के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला डेटोनेटर, संदिग्ध गिरफ्तार।

दीपावाली की तैयारियों के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला डेटोनेटर, संदिग्ध गिरफ्तार।

देहरादून – उत्तराखंड में दीपावाली से पहले एक बड़ी घटना की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। देहरादून में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर मिलने से हड़कंप मच गया है। यह डेटोनेटर हरिद्वार से देहरादून जाने वाले रेलवे ट्रैक पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि त्योहारी सीजन में ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई है।

जांच शुरू

रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर मिलने की घटना मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक युवक को रेलवे ट्रैक के पास से हिरासत में लिया है। आशंका है कि इसी युवक ने यह डेटोनेटर प्लांट किया है।

युवक की गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही ट्रैक पर डेटोनेटर की सूचना मिली, वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एक सीसीटीवी कैमरे में एक युवक रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने उसकी पहचान करते हुए उसे हिरासत में लिया। युवक की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो रामपुर का निवासी है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

डेटोनेटर क्या होता है?

डेटोनेटर एक प्रकार का विस्फोटक होता है, जो पटाखों की तरह तेज आवाज करता है। सामान्यत: रेलवे इसे कोहरे के मौसम में इमरजेंसी हालात में ट्रेनों को रोकने के लिए लगाता है। ये छोटे बटन जैसे दिखते हैं और जब ट्रेन उन पर से गुजरती है, तो विस्फोट होता है। हालांकि, इसका उपयोग शरारती तत्व भी ट्रेनों को निशाना बनाने के लिए करते रहे हैं।

#Uttarakhand #Railway #Detonator #Dehradun #RailwayTrack #Diwali #Safety #Alert #Sabotage #Haridwar #SecurityAgencies #Investigation, Arrested

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular