Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे...

सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे मौजूद।

देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास समेत राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2