Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा ने संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी।

भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी।

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपने संगठनात्मक चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक पत्र जारी किया और इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

भा.ज.पा. ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, और लोकसभा सांसद तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी बनाया है।

यह चुनाव समिति पार्टी के संगठन के बूथ स्तर से लेकर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी। इस प्रक्रिया में करीब दो महीने का समय लग सकता है। पहले चरण में राज्यों में संगठन चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें पहले मंडल, फिर जिला और अंत में राज्य के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

भा.ज.पा. के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समापन के बाद पार्टी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें और पूरी प्रक्रिया की घोषणा करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular