Homeराज्यउत्तराखण्डवीडियो: देहरादून में बढ़ती जा रही अपराध की घटनाएं, मॉर्निंग वॉक पर...

वीडियो: देहरादून में बढ़ती जा रही अपराध की घटनाएं, मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट की कोशिश।

देहरादून – देहरादून में अपराध की गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं। सहसपुर क्षेत्र में रविवार सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग को मॉर्निंग वॉक पर बंधक बनाकर लूटने की कोशिश की। घटना उस समय हुई जब शमशेर सिंह, निवासी बड़ोवाला, सुबह तड़के अपनी रोज की सैर पर निकले थे।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने बुजुर्ग को पकड़कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन शमशेर सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे उनकी पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। भीड़ को देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस पूरी घटना को पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है और वे सुरक्षा के लिए अधिक उपायों की मांग कर रहे हैं।

#Dehradun #Crime #Thieves #Elderly #MorningWalk #Robbery #Attempt #CCTV #Police #PublicSafety #Hostage #Investigation #Fear

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular