Homeराज्यउत्तराखण्डभू-कानून के तहत बड़ी कार्रवाई: विधायक की पत्नी की भूमि पर सरकार...

भू-कानून के तहत बड़ी कार्रवाई: विधायक की पत्नी की भूमि पर सरकार का कब्जा !

बेतालघाट – : उत्तराखंड सरकार ने सशक्त भू-कानून के तहत बेतालघाट ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। बेतालघाट के सिल्टोना क्षेत्र में वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम पर काबिज 27.5 नाली भूमि को राज्य सरकार ने निहित कर दिया है।

शुक्रवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इस भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया। विधायक राजा भैया ने वर्ष 2007 में स्थानीय निवासी आनंद बल्लभ से 0.555 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी, लेकिन लंबे समय से इस भूमि पर कोई कृषि कार्य नहीं हुआ था।

इस संदर्भ में, पटवारी रवि पांडेय ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ जमीन का मौका मुआयना किया। जेडएएलआर एक्ट 1950 की धारा 154 (4) (3) (ख) के उल्लंघन पर यह भूमि धारा 167 के अधीन राज्य सरकार को 25 जून 2024 को निहित की गई थी।

श्री कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने बताया कि तहसील क्षेत्र में खरीदी गई अन्य जमीनों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई भू-कानून के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाती है, और यह सुनिश्चित करती है कि भूमि का उचित उपयोग हो।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments