Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रदेश के मंदिरों के प्रसाद की होगी जांच, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज...

प्रदेश के मंदिरों के प्रसाद की होगी जांच, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

देहरादून – आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट होने के मामले के बाद उत्तराखंड सरकार भी अब अलर्ट मोड में आ गई है।  जिसे देखते हुए उत्तराखंड के धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसाद की पवित्रता का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

इस बात पर धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमने निर्देश दिए हैं कि कोई भी मिलावट की वस्तु मंदिरों की रसोई तक न पहुंच पाए ताकि प्रसाद में मिलावट न की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रसाद की सामग्री की सैंपलिंग भी होगी और हमने धर्मस्व सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जहां भी भगवान के भोग का प्रसाद बनता है वहां की रसोई में मिलावट का सामान न जा पाए।

#Prasad #Uttarakhand #temples #examined #EndowmentsMinister #SatpalMaharaj #instructions #Adulteration #famous #Tirupati #AndhraPradesh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2