Homeराज्यउत्तराखण्डमानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम...

मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन खूब सताएगी गर्मी

देहरादून – मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से तापमान में आएगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है।हालांकि, 25-26 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular