Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में उफान पर देवखड़ी नाला, पानी के तेज बहाव में बही...

हल्द्वानी में उफान पर देवखड़ी नाला, पानी के तेज बहाव में बही कार, देखें विडियो…

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी और उसके आसपास हुई मूसलाधार हुई बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के सभी नाले पूरी तरह से उफान पर चल रहे हैं। वही देवखड़ी नाला बारिश में अपने उफान पर गया है। ऐसे में एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजर रहा था, पानी का बहाव इतना तेज था कि उसकी कार देवखड़ी नाले में फस गई और बहने लगी। इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया।

कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता पिता बैठे थे। इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के पास व्यक्ति और एक महिला मौजूद थे, महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए ने बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए। यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद उसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments