Homeराज्यउत्तराखण्डजन्माष्टमी पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, पुलिस ने आरोपी...

जन्माष्टमी पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा किया दर्ज।

देहरादून/ऋषिकेश – थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि आयरलैंड की महिला ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह नगर पंचायत स्वर्गाश्रक जौंक के एक लॉज में रहती है।  के दिन 26 अगस्त को वह दोस्तों के साथ स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूम रही थी।

इस दौरान एक युवक उसे बुरी नजर से घूरने लगा। युवक ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। इसके बाद उसने वहां से भागकर खुद को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित युवक युगवीर सिंह निवासी किमसार पौड़ी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular