Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में ट्राॅली से आवागमन होगा बंद, शासन ने ट्राॅली के स्थान...

उत्तराखंड में ट्राॅली से आवागमन होगा बंद, शासन ने ट्राॅली के स्थान पर पुल निर्माण की दी मंजूरी।

देहरादून – प्रदेश में 30 जगहों पर लोग ट्राॅली से आवागमन करते हैं। अब इन जगहों से ट्राॅली के स्थान पर पुल बनाए जाएंगे। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, पुल निर्माण की मंजूरी मिल गई है। अब डीपीआर के साथ आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

प्रदेश में आवागमन ने लिए कई जगह ट्राॅली का इस्तेमाल होता है। ट्राॅलियों को आवागमन के लिए विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, पर लंबे समय से क्रम चल रहा है। ऐसे में शासन ने ट्राॅलियों काे हटाने और पुल बनाने का फैसला किया है। लोनिवि के विभागाध्यक्ष दीपक यादव कहते हैं कि राज्य में 31 जगहों को चिह्नित किया गया था।

जहां पर ट्राॅली का इस्तेमाल हो रहा है। अब इन ट्राॅलियों को हटाने और सेतु बनाने का फैसला किया गया है। एक जगह उत्तरकाशी में पुल बन चुका है। 22 जगहों पुल की स्वीकृतियां मिली है, चार जगहों पर पुल की जरूरत नहीं है। चार जगहों के लिए आगणन की कार्रवाई की जा रही है।

सचिव लोनिवि पंकज पांडेय ने बताया, ट्राॅलियों की जगह सेतु बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए राज्य में कई जगहों को चिह्नित किया जा चुका है। जरूरत के अनुसार अभी तक चिह्नित स्थलों पर पैदल, मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular