उधम सिंह नगर/रुद्रपुर –रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो सगी बहनों को राजस्थान के ईंट भट्टे से बरामद किया हैं। दोनों बहनों को दो सगे भाई सहित तीन अभियुक्त ले गए थे। इनमें से एक अभियुक्त विक्की भारती निवासी ग्राम भुडा बहेड़ी को अनंतनाग से गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा पंकज निवासी ग्राम गरीबपुरा बहेड़ी और शिवम निवासी ग्राम भूडा बहेड़ी को थाना रामसिंह नागर जिला अनूपगढ़ राजस्थान से पकड़ा है और उनके पास से ही दोनों लड़कियां मिली हैं। इनमें से एक लड़की बालिग और दूसरी नाबालिग है। दोनों को खोजने के लिए पुलिस टीम ने तीन दिनों तक राजस्थान और अनंतनाग में तलाशी ली।
ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से अपहरण की गई दोनों लड़कियां सकुशल बरामद, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!