Homeराज्यउत्तराखण्डदेर रात ड्यूटी पर तैनात सीओ को बाइक सवार ने मारी टक्कर,...

देर रात ड्यूटी पर तैनात सीओ को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा इलाज, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

हरिद्वार – हरिद्वार में कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक डेढ़ करोड़ कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भर चुके हैं। इस दौराम हरिद्वार पुलिस दिन-रात ड्यूटी पर तैनात है। बीती देर रात ड्यूटी थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत बौंग्ला बाईपास में ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान बाइक से टक्कर लगने के कारण सीओ बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्यूटी के दौरान बाइक सवार ने मारी CO को टक्कर

बता दें सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर देर रात पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर रहे थे। रात करीब दो बजे रुड़की की तरफ तेजी से आने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल सीओ को लेकर सिटी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में चल रहा इलाज

सिटी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सीओ के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा सर्वाइकल में L1 व L2 में भी दर्द है, जिसका इलाज जारी है। वहीं थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी हरिद्वार ने डॉक्टर से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular