Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीगंगोत्री हाईवे बार-बार हो रहा बाधित, भटवाड़ी व गंगनानी के बीच मलबा...

गंगोत्री हाईवे बार-बार हो रहा बाधित, भटवाड़ी व गंगनानी के बीच मलबा व बोल्डर आने से फिर हुआ बंद।

उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी व गंगनानी के बीच में मलबा व बोल्डर आने के कारण बाधित हो गया। गंगोत्री हाईवे पर समस्या बरकरार है। बुधवार को भी बिशनपुर में बोल्डर और मलबा आने के कारण सुबह गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। इसके चलते पैदल कांवड़ यात्रियों के साथ ही कई वाहन हाईवे पर ही फंस गए थे।

एनडीआरएफ ने बोल्डर और मलबे के बीच ही रोप लगाकर कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित निकाला और फिर उनकी यात्रा सुचारू करवाई। वहीं 12 घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने हाईवे खोला जिसके बाद वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई।

गंगोत्री हाईवे बार-बार हो रहा बाधित
दरअसल, मंगलवार रात को जिले में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते बुधवार सुबह नेताला, बिशनपुर और सैंज में मलबा और बोल्डर आने के कारण गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। हालांकि बीआरओ ने नेताला और सैंज में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी, लेकिन बिशनपुर में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने के कारण हाईवे खोलने में मशक्कत करनी पड़ी।

दोपहर तक जब हाईवे नहीं खुल पाया तो प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। आज गंगोत्री हाईवे मलबा बोल्डर आने से भटवाड़ी व गंगनानी में बंद है। जिस कारण लोगों को लागातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Check good modes of skins. Models grant sound time. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] now. Select any kind well.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular