Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह से दिव्यांग मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने की...

राज्यपाल गुरमीत सिंह से दिव्यांग मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने की मुलाकात, राज्यपाल ने अन्य दिव्यांगजों के लिए बताया प्रेरणास्रोत।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में दिव्यांग मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने भेंट की। उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सफलता अर्जित की गई। दिग्विजय सिंह द्वारा बताया गया कि अभी तक चार विश्व रिकॉर्ड और दो इंडिया रिकॉर्ड अपने नाम किए गए हैं।

उन्होंने वर्ष 2022 में भारत से नेपाल तक की 2609 किलोमीटर की यात्रा रेट्रोफिटेड स्कूटर द्वारा तय की गई। वहीं वर्ष 2021 में दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली तक की 3500 किलोमीटर तक की यात्रा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। वहीं उन्होंने एथलेटिक्स में भी कई मेडल जीते हैं।

राज्यपाल ने दिग्विजय सिंह की उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अन्य दिव्यांगजों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा व्यक्ति शारीरिक रूप से दिव्यांग हो सकता है लेकिन मानसिक रूप से प्रबल है तो किसी भी लक्ष्य को पाने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है, उसे अपनी क्षमता पर विश्वास होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular