Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया औचक निरीक्षण,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया औचक निरीक्षण, जिलाधिकारियों से प्रदेश के हालातों का लिया जायजा।

देहरादून – उत्तराखंड में देर रात से कई स्थानों पर जमकर बारिश हो रही है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग का औचक निरीक्षण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से हालातो का जायजा लिया।

वही सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई स्थानों पर हो रही बारिश का औसतन 35 प्रतिशत अधिक है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, नदियों का जलस्तर भी इससे बढ़ता हुआ दिखाई दिया। लेकिन अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

वहीं उन्होंने चार धाम मार्गों को लेकर कहा है कि जो सड़के बंद हो रही हैं उनको एक से दो घंटे के भीतर खोलकर सुचारु किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular