Homeराज्यउत्तराखण्डकलयुगी बेटे ने की माँ की चाकू से गोद कर हत्या, बेटा...

कलयुगी बेटे ने की माँ की चाकू से गोद कर हत्या, बेटा फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

पौड़ी/कोटद्वार – कोटद्वार के खुमरा बस्ती इलाके में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी माँ की चाकू से गोद कर हत्या कर डाली। बेटे ने अपनी मां के पेट, पीठ ओर उंगली में चाकू से वार किए जिसके बाद कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।

60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमरा बस्ती में रहती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे में कई दिन से विवाद चल रहा था। आरोपी सुबह अपनी माँ के पास आया और चाकू से वार कर भाग गया। घर मे छोटी बहू थी घटना के बाद से वह बेहोश है जिसका बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मां की हत्या के बाद बेटा मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular