Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ारोडवेज की बस से कुचलकर एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत, हादसे...

रोडवेज की बस से कुचलकर एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद से बस चालक मौके से फरार।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे में रोडवेज की बस से कुचलकर एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद से बस का चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और फरार चालक की खोजबीन की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली से बागेश्वर की ओर जा रही रोडवेज की एक बस (संख्या यूके-07- ए-4449) माल रोड पर खराब हो गई। बस को आईएसबीटी के वर्कशॉप तक पहुंचाने के लिए डिपो की ओर एक चालक मौके पर भेजा गया। चालक बस को लेकर वर्कशॉप के पास पहुंचा तो उसने पहले बस को आईएसबीटी गेट से टकरा दिया। बाद में अंदर खड़ी चार पांच बसों पर भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बस के पीछे सफाई कर रहा सफाई कर्मचारी विकास उर्फ विक्की (36) पुत्र स्व. शिवचरण निवासी वाल्मीकी बस्ती उसी बस का टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने के चलते हादसा होना बताया जा रहा है। घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular