Homeराज्यउत्तराखण्डकठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने दिया...

कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने दिया अपना बलिदान, घर-गांव में पसरा मातम।

देहरादून – जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर-गांव में मातम पसर गया है।

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया।

हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया।

सीएम ने जताया दुख
आतंकी हमले में पांच जवानों के वीरगति को प्राप्त होने पर सीएम धामी ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखंड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जताया दुःख

हादसे को लेकर राज्यसभा सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए प्राणघातक हमले में देवभूमि उत्तराखंड के पांच जवानों के शहीद होने पर प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

सैनिक सल्यान मंत्री गणेश जोशी ने गहरी संवेदना व्यक्त की

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार परिजनों के साथ खड़ी है और जितना हो सके हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही गणेश जोशी ने कहा कि शहीद परिवार की भावनाओं के अनुरूप ही शहीदों के नाम पर विद्यालय का नाम रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments