Homeराज्यउत्तराखण्डदेर रात हल्द्वानी कि रामपुर रोड पर दो करों की आमने-सामने की...

देर रात हल्द्वानी कि रामपुर रोड पर दो करों की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत दो घायल।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी के रामपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग पति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दूसरे कार के चालक का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मूल रूप से बिजनौर और हाल श्रीजी विहार हल्द्वानी निवासी जयपाल (65) पत्नी रश्मि रानी (55) के साथ कार से हल्द्वानी आ रहे थे। उधर एक युवक कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान जयपाल की मौत हो गई, जबकि पत्नी रश्मि का इलाज चल रहा है। दूसरी कार के चालक दीपक निवासी गिल फार्म हल्द्वानी भी गंभीर रूप घायल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस आ जाती तो शायद जयपाल की जान बच सकती थी। देरी एंबुलेंस आने पर घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular