Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायलों को एयरलिफ्ट कर भेजा जा रहा एम्स...

रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायलों को एयरलिफ्ट कर भेजा जा रहा एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी ने बेहतर उपचार हेतु अधिकारीयों को दिए निर्देश।

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास यह टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। दर्दनाक हादसे ने नौ लोगों की जान छीन ली। जबकि कुछ जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसे का कारण अभी ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। संभवतः वाहन तेज गति से भी था, जो पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे जा गिरा।

हादसे को लेकर सीएम धामी ने दुःख जताया है साथ ही जांच के आदेश दिए है। वहीँ अब सीएम धामी के निर्देश के बाद अब सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है। साथ ही सम्बंधित अधिकारीयों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular