Thursday, February 26, 2026
Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 10 ट्रैकरों का किया गया सकुशल रेस्क्यू, रेस्क्यू...

सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 10 ट्रैकरों का किया गया सकुशल रेस्क्यू, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल में फंसे चार ट्रैकरों की मौत हो गई है। वहीं दस ट्रैकरों को एयरलिफ़्ट कर सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिसमें अभी 10 ट्रैकरों में से 6 ट्रैकरों को उत्तरकाशी व 4 ट्रैकरों को देहरादून पहुँचाया गया। रेस्क्यू कर लाये गए ट्रैकर्स का स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेन्स से अस्पताल ले जाये की व्यवस्था की गई है।

6 ट्रेकर्स नटीन हेलीपैड में पहुँचाए गए जिसमें सौम्या पत्नी विवेक उम्र 37, विनय पुत्र कृष्णमूर्ति उम्र 47, शिव ज्योति, सुधाकर पुत्र बीएस नायडू उम्र 64 वर्ष, सुमृति पत्नी गुरु राज उम्र 40 वर्ष, सीना उम्र 48 वर्ष शामिल हैं। सभी बेंगलुरु कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इन सभी 6 लोगों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2