रुद्रप्रयाग/केदारनाथ – विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार को वायु सेना के मालवाहक चिनूक से महिंद्रा की थार एसयूवी पहुंचाई गई। जहां इस कार से बीमार, बुजुर्ग, विकलांग तीर्थ यात्रियों को हेलीपैड से मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा।
पर्यटन विभाग से केदारनाथ धाम के लिए दो थार वाहन स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से एक वाहन केदारनाथ पहुंच चुका है। वहीं दूसरा भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि केदारनाथ में थार पहुँचने के बाद पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। लोगों का कहना है कि केदारनाथ जैसे हिमालय क्षेत्र में वाहनों का प्रदूषण हिमालय की सेहत के लिए ठीक नहीं है जिसके परिणाम आने वाले समय में बहुत बुरे हो सकते हैं।



