Homeराज्यउत्तराखण्डलक्सर में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास अज्ञात व्यक्ति का शव...

लक्सर में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप, मौके पर पहुंची पुलिस।

हरिद्वार/लक्सर – हरिद्वार के लक्सर नगर में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

घटना गुरुवार दोपहर की है। लक्सर नगर में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पद मिला। जिसके बाद से राहगीरों में हड़कंप मचा हुआ है। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कब्जे में लिया मृतक का शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान राजेश पुत्र राधेश्याम (42) निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों से किया जा रहा संपर्क

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति प्रथम दृष्टया भीख मांग कर गुजर बसर करने वाला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular