Homeराज्यउत्तराखण्डउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के कड़े इंतजाम,...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के कड़े इंतजाम, एक घंटे तक कैंची धाम में रहेंगे।

नैनीताल – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे कैंची धाम के कार्यक्रम को लेकर भीमताल से लेकर कैंची तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। उपराष्ट्रपति सुबह 10.30 बजे कैंची धाम में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना करेंगे।

उपराष्ट्रपति मंदिर में करीब एक घंटे तक रहेंगे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह से उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम तक प्रशासन और पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी। पुलिस की ओर से सुबह 9 बजे से भीमताल, भवाली और कैंची मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular