Homeराज्यउत्तराखण्डहेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने...

हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने गुप्तकाशी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों में ठगों ने यात्रियों से हेली टिकट बुक कराने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस वर्ष यात्रा में हेलिकॉप्टर टिकट की एवज में ठगी का यह पहला मामला है।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे के मुताबिक, सोमवार देर शाम को गुप्तकाशी पुलिस को हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी की दो शिकायत मिलीं। एक में यूपी के वाराणसी निवासी चंद्रम अग्रवाल ने बताया, उन्होंने हेलिकॉप्टर टिकट के लिए एक वेबसाइट पर जानकारी ली थी। वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो कॉलर ने अपना नाम आकाश सिंह बताया और टिकट के नाम पर 80 हजार रुपये खाते में जमा कराए।

लेकिन, सोमवार को जब चंद्रम अपने परिवार के साथ गुप्तकाशी पहुंचे तो आकाश हैलीपैड पर नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। दूसरी शिकायत में अमेठी के रहने वाले श्याम लाल शाह ने बताया, एक व्यक्ति ने उनके और उनके सहकर्मियों के हेली टिकट बुक कराने के लिए उनसे 91,800 रुपये लिए, लेकिन यहां पहुंचने पर न तो वह व्यक्ति मिला और उससे संपर्क हो पा रहा है।

दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने यात्रियों से उत्तराखंड सरकार की अधिकृत वेबसाइट से ही हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular