Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब विनोद चमोली ने अधिकारियों की कार्यशैली...

त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब विनोद चमोली ने अधिकारियों की कार्यशैली पर किया कटाक्ष, कहा चुनाव का हवाला देकर यात्रा व्यवस्था को नहीं छोड़ा जा सकता है।

देहरादून – चारधाम यात्रा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब भाजपा विधायक विनोद चमोली ने भी अधिकारियों की कार्यशैली पर कटाक्ष किया है।

विनोद चमोली ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उसे बयान का समर्थन किया है जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि अधिकारी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं में चुनाव का हवाला दे रहे हैं।

विनोद चमोली ने कहा कि यात्रा व्यवस्था सतत चलने वाली प्रक्रिया है और चुनाव का हवाला देकर यात्रा व्यवस्था को नहीं छोड़ा जा सकता। चमोली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं कहा है अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। साथ कहा कि अधिकारियों को इससे सबक लेना चाहिए और यात्रा पर निरंतर काम होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments