Homeराज्यउत्तराखण्डबद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी,...

बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक महिला घायल।

चमोली – हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है बस में 24 लोग सवार थे। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 मई को 5:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली बद्रीनाथ सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पता चला कि बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। वे बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। बाकि सभी यात्री ठीक हैं। जिन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular