Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, लोगों को गर्मी से मिली निजात।

पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, लोगों को गर्मी से मिली निजात।

देहरादून/मसूरी – पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम में अचानक करवट बदल ली है। मसूरी में तेज बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना हो गया जिसका मसूरी में आए पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। वहीँ स्थानीय लोगों ने भी बदले मौसम का आनंद ले रहे हैं।

बता दे कि पिछले तीन दिनों से मसूरी में भी गर्मी अधिक थी, जिससे लोगों का हाल बेहाल था। ऐसे में मसूरी में बारिश होने से मसूरी का मौसम काफी सुहावना हो गया है। पंजाब से आए पर्यटक गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय काफी गर्मी थी परंतु दोपहर को अचानक बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया, जिसका वह जमकर आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों निचले इलाकों में बहुत गर्मी पड़ रही है, जिससे राहत पाने के लिए वह मसूरी आए थे और यहां के बदलते मौसम से वह काफी खुश है। दिल्ली से आए विनोद ने कहा कि दिल्ली में इस समय तापमान 45 डिग्री से पार हो गया है, वह अपने परिवार के साथ मसूरी आए थे और यहां पर बारिश और बदले मौसम देखकर वह काफी खुश है और इस मौसम का वह जमकर आनंद ले रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular