Homeराज्यउत्तराखण्डगौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहेब के लिए शुरू होगी हेली सेवा,...

गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहेब के लिए शुरू होगी हेली सेवा, इस दिन से तीर्थयात्रियों को मिलेगी सुविधा।

चमोली – तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहेब के लिए हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। आगामी 25 मई से गौचर हवाई पट्टी से सेवा के शुरू होने की उम्मीद है। सरकार की उड़ान योजना के तहत देहरादून से गौचर तक हवाई सेवा संचालित हो रही है, जिससे यात्री गौचर आ सकते हैं।

25 मई से यहां से बदरीनाथ और हेमकुंड साहेब के लिए हेली सेवा शुरू होगी। गुरुद्वारा हेमकुंड साहेब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया, 25 मई को हेमकुंड साहेब की यात्रा शुरू होने पर सरकार ने यहां हेली सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्री दिन में हेलीकॉप्टर से गौचर से गोविंदघाट, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आ जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular