Homeअध्यात्मआस्थाकेदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब, 2 लाख से...

केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब, 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 10 मई 2024 को खोल दिये गये थे।

केदारनाथ धाम की यात्रा में एक नया रिकॉर्ड/कीर्तिमान स्थापित किया है कि कुल आठ ही दिनों में 2,15,930 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए है, जिसमें से 10 हजार 70 श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किये है तथा 47 हजार 8 सौ 6 श्रद्धालुओं द्वारा घोड़े-खच्चरों के माध्यम से तथा 1 हजार 4 सौ 28 श्रद्धालुओं ने डंडी के माध्यम से एवं 1 हजार 8 सौ 51 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किये है, तथा 1 लाख 54 हजार 775 श्रद्धालुओं ने पैदल टैªक रूट से चलकर केदारनाथ धाम के दर्शन किये।
केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित हो इसके लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है तथा यात्रा पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किये गये है, जो किसी भी यात्री के बीमार या घायल होने की स्थिति में सूचना प्राप्त होते ही सुरक्षा बलों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी एमआरपी में पहुंचाया जा रहा है, जहां तीर्थ यात्रियों का तत्परता से उपचार किया जा रहा है तथा गंभीर स्थिति के तीर्थ यात्रियों को हायर सेंटर उपचार हेतु रेफर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular