Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा, अधिकारियों को आवश्यक सेवाओं को दुरस्त करने के दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारीगण धरातल पर जाकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के ठहरने और खान-पान की उचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालु यहां से अच्छे अनुभवों को साथ लेकर जाएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular